मौसम के बदलते मिजाज और मौसम विभाग के द्वारा दी गई पूर्व चेतावनी के ठीक उल्टा आज बिहार के मोतिहारी में दिन के दस बजे के करीब अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के बीच प्रकृति ने ओलावृष्टि का जो नजारा पेश किया वो डराने वाला था. मोतिहारी के तुरकौलिया प्रखंड के जयसिंहपुर गांव में तेज ओला वृष्टि हुई. वहीं दूसरी तरफ किसानों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है. भारी बारिश और मोटी ओलावृष्टि से आलू व सरसों के खेतों में फसल बर्बाद हो गई है. प्रकृति के प्रचंड रूप को देखने वाले ये बता रहे है की काफी वर्षों के बाद प्रकृति का ऐसा रौद्र रूप देखने को मिला है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बिहार में आंधी, बारिश और ओलाबृष्टि के बीच जिले में एक बड़ी घटना भी हो गई. यहां पकड़ीदयाल थानाक्षेत्र के बड़कागांव पंचायत के ठिकहा गांव में ठनका गिरने से दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
मृतकों में पिंकी देवी, उसकी पुत्री और उसके गर्भ में पल रहे बच्चा शामिल हैं. वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को आननफानन में मोतिहारी रेफर किया गया है. वहां इन तीनों का इलाज चल रहा है. घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल है, जबकि मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
बिहार : पांच मंजिला घर की छत से युवक ने दो लड़कियों को फेंका, एक की मौत, एक की स्थिति गंभीर
घटना के बाद पकड़ीदयाल पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच की जा रही है. वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी के सदर अस्पताल में भेज दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं