Bihar Coronavirus Updates: बिहार में भी कोरोना वायरस संक्रमण से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. बुधवार को राज्य में पहली बार 12 हजार से भी ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 12222 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 63746 हो गई. वहीं एक दिन पहले राज्य में 10455 नए मरीज मिले थे जबकि 51 लोगों की मौत संक्रमण से हुई थी.
#BiharFightsCorona
— Bihar Health Dept (@BiharHealthDept) April 21, 2021
Update of the day.
12222 more #COVID19 +ve cases have been reported so far on 20th April.
Taking total count of Active cases in Bihar to 63746.
The break up is as follows.#BiharHealthDept #COVID__19 pic.twitter.com/QW3NuDFyPj
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी पटना एक बार फिर सबसे ज्यादा प्रभावित रही और यहां करीब 3000 नए मरीज सामने आए. पटना में पिछले 24 घंटे में 2919 संक्रमित मिले हैं.
राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 105980 टेस्ट किए गए. यहां अब तक कुल 2,88,637 मरीज ठीक हो चुके हैं. बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 81.47 है.
उधर मुख्यमंत्री नतीश कुमार ने बुधवार को घोषणा की कि 1 मई से शुरू होने जा रहे कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण में 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा.
18 वर्ष एवं इससे ऊपर के सभी बिहार वासियों का मुफ्त टीकाकरण राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) April 21, 2021
बिहार में संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित प्रमुख जिलों में गया में 861, सारण में 636, बेगूसराय में 587, औरंगाबाद में 560, भागलपुर में 526, पश्चिम चंपारण में 516, मुजफ्फरपुर में 445, पूर्णिया में 318, वैशाली में 311, नवादा में 268, सिवान में 263, पूर्वी चंपारण में 260, कटिहार में 249, मुंगेर में 229, नालंदा में 225, गोपालगंज में 211, खगड़िया में 200, सुपौल में 194, रोहतास एवं मधुबनी में 178-178, सहरसा में 175, समस्तीपुर एवं जमुई में 168-168, बक्सर में 148, मधेपुरा में 146, शेखपुरा में 144, भोजपुर में 142, जहानाबाद में 136, दरभंगा में 106, लखीसराय में 104, अरवल में 98, कैमूर में 87, किशनगंज में 86, सीतामढ़ी में 85, बांका में 71, शिवहर में 65 तथा अररिया में 57 मामले पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए हैं. (इनपुट भाषा से...)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं