देश में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही इस वायरस की चपेट में आने वाले राजनेताओं की संख्या में भी इजाफा हो रहा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी ट्वीट में यह जानकारी दी गई है. गौरतलब है कि बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी 5 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इनके अलावा राज्य के दो मंत्री सुनील कुमार और अशोक चौधरी को भी कोविड हुआ है.
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कोरोना जाँच में पॉज़िटिव पाये गए हैं। चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है।
— CMO Bihar (@officecmbihar) January 10, 2022
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उधर, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. राजनाथ ने सोमवार को एक ट्वीट में लिखा, 'मुझे आज कोरोना संक्रमित पाया गया है हालांकि लक्षण बेहद हल्के हैं. मैं इस समय होम क्वारंटाइन हूं. जो हाल ही में मुझसे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी भी टेस्ट कराने और खुद को आइसोलेट करने का आग्रह करता हूं. ' गौरतलब है कि हाल में कई राजनेता कोविड पॉजिटिव हुए हैं, इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु से बीजेपी नेता खुशबू सुंदर, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला व दीपेंद्र हुड्डा शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं