विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2020

Bihar Election Results : BJP सांसद मनोज तिवारी बोले- अच्छा लड़े तेजस्वी, लेकिन हम ही जीतेंगे

मनोज तिवारी ने कहा कि 'हमें बढ़त है और यह बढ़त आगे और बढ़ रही है. लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को स्वीकारा है. यह मोदी जी ने जो गरीबों के लिए किया उसकी जीत है, बीजेपी की सबसे ज़्यादा सीटें आती दिख रही हैं.' 

Bihar Election Results : BJP सांसद मनोज तिवारी बोले- अच्छा लड़े तेजस्वी, लेकिन हम ही जीतेंगे
Bihar Election Results : मनोज तिवारी ने बीजेपी की जीत का दिलाया भरोसा. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

Bihar Assembly Election Results 2020 : बिहार विधानसभा चुनावों के लिए पड़े वोटों की गिनती जारी है, इस बीच राजनीतिक पार्टियों के रिेएक्शन आने लगे हैं. रुझानों में एनडीए (NDA early trends) लगातार बहुमत के आंकड़े-270-के ऊपर दिख रही है. ऐसे में धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक का उत्साह बढ़ा हुआ है. बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पार्टी को बढ़त मिली हुई है और पार्टी लगातार आगे ही बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि 'लड़ाई कितनी भी नज़दीक क्यों न हो, जीत हमारी ही होगी.'

तिवारी ने कहा कि 'हमें बढ़त है और यह बढ़त आगे और बढ़ रही है. लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को स्वीकारा है. यह मोदी जी ने जो गरीबों के लिए किया उसकी जीत है, बीजेपी की सबसे ज़्यादा सीटें आती दिख रही हैं.' उन्होंने यह भी कहा कि चिराग पासवान अगर साथ होते तो बढ़त और भी ज़्यादा होती. मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा को लेकर उन्होंने कहा कि 'हम अपना गठबंधन धर्म निभाएंगे. नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे.'

यह भी पढ़ें: Bihar Election Results : इन वजहों से इस बार देरी से आ सकते हैं चुनावी नतीजे

मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि 'तेजस्वी यादव ने भी अच्छा चुनाव लड़ा. मैं स्वागत करता हूं कि जिस तरह उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को बवाल न करने को कहा.' उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी को कांग्रेस का साथ नहीं लेना चाहिए था.

बता दें कि दोपहर 2.45 बजे तक के रुझानों में एनडीए को 127 सीटें और महागठबंधन को 106 सीटें मिलती दिख रही है. अभी तक बीजेपी 73 सीटों पर आगे चल रही है, इसके साथ ही अभी तक के सिनेरियो में बीजेपी ही सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई दिख रही है. वहीं, आरजेडी को 68 सीटें मिलती दिख रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Election Results 2020,  manoj Tiwari, Tejashwi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com