विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2011

'भारतरत्न' पंडित भीमसेन जोशी नहीं रहे

भारतरत्न महान शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी का सोमवार सुबह पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।
Pune: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित महान शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी का सोमवार सुबह पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पंडित जी के देहावसान की खबर फैलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। जोशी जी, जिनकी आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है, पिछले दो साल से बीमार चल रहे थे। पंडित जी खय्याल गायकी और भजन के लिए काफी मशहूर थे। उनका जन्म वर्ष 1922 में कर्नाटक में हुआ था।संबंधित फोटो गैलरी :नहीं रहे भीमसेन जोशी
लेखक के बारे में
img
Agencies
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पंडित भीमसेन जोशी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com