विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2021

बंगाल: युवक पर मां-बाप, दादी और बहन की हत्या का आरोप, पुलिस के हत्थे चढ़ा 

आरोपी आसिफ मोहम्मद के बड़े भाई ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि आरोपी ने उसे भी मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह भागने में सफल रहा. 

बंगाल: युवक पर मां-बाप, दादी और बहन की हत्या का आरोप, पुलिस के हत्थे चढ़ा 
युवक पर शवों को घर से सटे एक गोदाम में दफनाने का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कोलकाता:

माता-पिता, दादी और छोटी बहन की कथित तौर पर हत्या करने के आरोपी 19 साल एक शख्स को आज बंगाल के मालदा जिले में गिरफ्तार किया गया. यह घटना फरवरी महीने की है. आरोपी आसिफ मोहम्मद के बड़े भाई ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने दावा किया था कि आरोपी ने उसे भी मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह भागने में सफल रहा था. 

21 वर्षीय आरिफ ने अपनी शिकायत में कहा कि वह पहले पुलिस के पास इसलिए नहीं आया क्योंकि वह डर गया था. उसने दावा किया है कि आसिफ ने 28 फरवरी को माता-पिता, बहन और दादी को "डूबाकर" मार डाला था. इसके बाद आसिफ ने कथित तौर पर शवों को उनके घर से सटे एक गोदाम में दफना दिया. 

पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. हत्याकांड की खबर फैलते ही घर के पास भारी भीड़ जमा हो गई. राज्य के एक मंत्री ने भी मौके का दौरा किया. पुलिस मजिस्ट्रेट का इंतजार कर रही है ताकि उनकी मौजूदगी में वे जमीन खोदकर शवों को निकाल सके, जिन्हें कथित तौर पर आसिफ ने दफनाया था. 

पुलिस ने अभी तक इस घटना पर औपचारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन अब पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने पिछले तीन-चार महीनों से परिवार के सदस्यों को नहीं देखा है. यह पूछने पर कि वे कहां हैं, आसिफ ने बताया था कि वे कोलकाता में "खरीदे गए "नए फ्लैट में" रहने के लिए गए हैं. 

READ ALSO: असम : पुलिस का दावा- दुष्कर्म के बाद की गई थी लड़कियों की हत्या, फिर शव पेड़ से लटकाया

आसिफ ने कथित तौर पर एक निजी स्कूल से 10वीं की बोर्ड परीक्षा पास की थी. पड़ोसियों का कहना है कि एग्जाम पास करने के बाद वह घर से भाग गया था क्योंकि उसके माता-पिता ने लैपटॉप दिलवाने से मना कर दिया था. उसके लौटने के बाद परिजनों ने उसे एक महंगा कम्प्यूटर और अन्य गैजेट्स दिलाए थे. उसने अपने परिवार से कहा था कि वह एक ऐप विकसित कर रहा है जो उसे "बहुत अमीर" बना देगा.

पड़ोसियों ने यह भी कहा कि आसिफ ने हाल ही में कुछ प्रॉपर्टी भी बेचने की कोशिश की थी. 

वीडियो: महिला ने पति की गला दबाकर हत्या की और उसका शव घर में ही गाड़ दिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal Murders, Malda Boy Arrested For Killing Parents
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com