करुण नायर मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. 34 वर्षीय बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में तो खूब रन बनाए हैं. मगर इंटरनेशनल लेवल पर मिले मौकों को वह कुछ खास भुना नहीं पाए हैं. जिसकी वजह से वह आज भी वापसी के लिए संघर्ष करते हुए नजर आते हैं. मौजूदा समय में वह घरेलू क्रिकेट में शिरकत कर रहे हैं. जहां उन्होंने आंध्र प्रदेश के खिलाफ शतक ठोककर एक बार फिर से भारतीय टीम में वापसी के लिए ताल ठोकी है. मगर ये देखना काफी दिलचस्प है कि चयनकर्ता उनकी इस पारी पर ध्यान देते हैं या जो हाल के दिनों में देखा गया है कि कप्तान और कोच युवाओं पर ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं. उसी स्ट्रेटजी के तहत आगे बढ़ते हैं.
आंध्र प्रदेश के खिलाफ करुण नायर ने बिखेरी चमक
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप बी का एक मुकाबला 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बीच विजयवाड़ा में खेला गया. जहां मुकाबला तो ड्रॉ रहा. मगर दूसरी पार में करुण नायर ने जिस तरह से बल्लेबाजी की. उस पारी ने हर किसी का दिल जीत लिया. कर्नाटक की तरफ से पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए नायर ने कुल 242 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 64.04 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 155 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 16 चौके और दो खूबसूरत छक्के देखने को मिले.
करुण नायर का फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर
खबर लिखे जाने तक करुण नायर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 130 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 209 पारियों में 9537 रन निकले हैं. जिसमें 27 शतक और 40 अर्धशतक शामिल है. 328 रनों की खेली गई ट्रिपल सेंचुरी एक मुकाबले की एक पारी में खेली गई उनकी सर्वोच्च पारी है.
करुण नायर का टेस्ट करियर
वहीं बात करें उनके टेस्ट करियर के बारे में तो वह देश के लिए अबतक केवल 10 मुकाबले खेलने में कामयाब हो पाए हैं. इस बीच उनके बल्ले से 15 पारियों में 41.35 की औसत से 579 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. 303 रनों की खेली नाबाद ट्रिपल सेंचुरी उनकी एक मैच की एक पारी में खेली गई सर्वोच्च पारी है.
यह भी पढ़ें- IND vs WI, 4th T20I: शाई होप और जोसेफ पर आया बड़ा फैसला, बोर्ड ने दे दिया आराम, मगर क्यों? जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं