चीन के साथ जारी विवाद के बीच सोमवार को केंद्र सरकार ने चीन की कंपनियों की द्वारा संचालित 59 मोबाइल Apps पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया. गलवान घाटी में 20 भारतीय जवानों के मारे जाने के बाद से लगातार लोगों की तरफ से इस बात की मांग की जा रही थी. सरकार के फैसले पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि केंद्र सरकार ने देर से कदम उठाया है. हेमंत सोरेन ने कहा, ' मेरा मानना है कि सरकार ने कदम उठाने में देर कर दी इन मोबाइल ऐप का संक्रमण पहले ही फैल चुका है.'
I think the Central government is late to take this step. These mobile applications have already spread the 'infection': Jharkhand Chief Minister Hemant Soren https://t.co/Nb4vjlKZJL pic.twitter.com/KitRzw07FX
— ANI (@ANI) June 29, 2020
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बताते चले कि भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टिकटॉक(TikTok) और यूसी ब्राउजर (UC Browser) समेत 59 चीनी ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है. सरकार का कहना है कि ये ऐप सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हैं. सरकार ने जिन ऐप्स को ब्लॉक किया है उनमें टिकटॉक (TikTok), शेयरइट (Shareit), यूसी ब्राउजर (UC Browser), हैलो (Helo), लाइकी (Likee), क्लब फैक्ट्री (Club Factory), मुख्य रूप से शामिल हैं. सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया 'उपलब्ध सूचना के अनुसार, ये ऐप्स उन गतिविधियों में लगे हुए हैं जो भारत की संप्रभुता और अखंडता,सुरक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरनाक हैं.' इस वजह से इन ऐप्स पर बैन लगाया गया है.
VIDEO: सरकार ने इन 59 चीनी Apps पर लगाई पाबंदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं