अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर के लिए हो रहे भूमि पूजन में शामिल हो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं, जो राम जन्मभूमि जा रहे हैं. प्रधानमंत्री इस समारोह में बहुप्रतीक्षित राम मंदिर निर्माण के लिए मंदिर की आधारशिला रखेंगे. पीएम मोदी के आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि पीएम मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जो राम जन्मभूमि जा रहे हैं. पीएम मोदी 29 सालों बाद अयोध्या जा रहे हैं.
पीएम बुधवार की सुबह सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर रवाना हुए. एयर इंडिया के विमान के जरिए वह लखनऊ पहुंचेंगे और फिर वहां से हेलिकॉप्टर की मदद से अयोध्या पहुंचेंगे. आज के कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी ने खास धोती कुर्ता पहना है.उन्होंने भगवा रंग का कुर्ता और धोती पहनी है और इसकी तस्वीर PMO ने शेयर की है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पीएम मोदी अपनी अयोध्या यात्रा पर भूमि पूजन के पहले हनुमानगढ़ी जाएंगे. वो पहले यहां हनुमानगढ़ी मंदिर जाएंगे, जहां 10 मिनट की पूजा-अर्चना करेंगे. ऐसी मान्यता है कि भगवान हनुमान के आशीर्वाद के बिना भगवान राम का कोई भी काम शुरू नहीं होता है.
भूमि पूजन का शुभ मुहूर्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को दोपहर 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे. इसके बाद वह 10 मिनट में रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद वह दोपहर को 12 बजकर 44 मिनट और 15 सेकंड पर मंदिर की आधारशिला की स्थापना करेंगे.
मंदिर के लिए कई पवित्रधामों की मिट्टियां और नदियों का पानी लाया जा रहा है. पिछले दिनों विश्व हिंदू परिषद (VHP) का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम की मिट्टी और अलकनंदा नदी का पानी लेकर पहुंचा था. इस खास मौके पर देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों ने इसके लिए लड्डू और अन्य प्रसाद सामग्री देने का फैसला किया है. इसमें पटना के महावीर ट्रस्ट की ओर से 1 लाख रघुपति लड्डू बांटने का इंतजाम किया जा रहा है.
Video: पीएम मोदी को साफा, गदा और मुकुट भेंट किया जाएगा: पुजारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं