चुनाव आयोग (Election Commission) ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार दोपहर तारीखों का ऐलान कर दिया है. उत्तर प्रदेश में सात चऱणों में चुनाव होगा, जो 10 फरवरी से शुरू होगा. जबकि सभी राज्यों में 10 मार्च को नतीजे आएंगे. उत्तराखंड, गोवा, पंजाब में एक चरण में चुनाव कराया जाएगा, जो 14 फरवरी को होगा. मणिपुर में विधानसभा चुनावों को दो चरणों में कराया जाएगा, जो 27 फरवरी औऱ 3 मार्च को संपन्न कराया जाएगा. यूपी में 10, 14, 20, 23, 27, उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा, जबकि अन्य चार राज्यों में विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में विभिन्न तिथियों पर समाप्त हो रहा है. इस बार 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. पोलिंग बूथ पर अधिकतम मतदाताओं की संख्या 1500 की जगह 1250 होगी. इससे पोलिंग बूथ पर भीड़ कम जुटेगी. पोलिंग स्टेशन पर सभी चुनाव कर्मी पूरी तरह वैक्सीनेटेड होंगे. उन्हें तीसरी प्रीकॉशन यानी बूस्टर डोज भी दी जाएगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Assembly Election 2022 Dates, UP Assembly Election, Assembly Election 2022