- ओवैसी ने NRC को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला
- AIMIM चीफ ने ट्वीट कर कहा- 'खोदा पहाड़ निकली चुहिया'
- 'मोदी चाहते हैं कि भारतीयों को एक बार फिर लाइन में खड़ा कर दिया जाए'
एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने देशभर में NRC लागू करने की मोदी सरकार की योजना पर गुरुवार जमकर तंज कसा और निशाना साधा. AIMIM प्रमुख ने ट्वीट कर कहा कि इस प्रक्रिया से लोगों को खासकर अल्पसंख्यकों और 'कमजोरों' को मुश्किलें आने वाली हैं. ओवैसी ने ट्वीट किया, किया, 'खोदा पहाड़ निकला चूहा. अब BJP इसे हटवाना चाहती है, लेकिन पूरे भारत में इसे लागू करवाना चाहती है.' 'नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि भारतीयों को एक बार फिर लाइन में खड़ा कर दिया जाए, जिनके पास कागज नहीं हैं उन्हें हिरासत में ले लिया जाए और अल्पसंख्यकों तथा कमजोरों को बाबुओं की दया पर छोड़ दिया जाए. दुनिया में कहीं भी इतनी मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता है.'
कहीं के नागरिक नहीं रहेंगे असम में रह रहे 19 लाख लोग - रिपोर्ट
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

ओवैसी ने असम में अद्यतन एनआरसी को हटाने के लिए राज्य सरकार द्वारा केंद्र से अनुरोध किए जाने की खबर, देशभर में इस प्रक्रिया पर होने वाले खर्च एवं मुद्दे के अन्य पहलुओं का जिक्र किया. असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा था कि राज्य सरकार ने केंद्र से राज्य में अंतिम अद्यतन राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को अस्वीकार करने का अनुरोध किया है.
CJI ने असम में NRC के को-ऑडिनेटर का तुरंत प्रभाव से मध्य प्रदेश किया ट्रांसफर, कही यह बात...
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के राज्यसभा में दिए गए इस बयान कि एनआरसी की प्रक्रिया देशभर में शुरू की जाएगी, का स्वागत करते हुए सरमा ने कहा कि राज्य सरकार को खुशी है कि केंद्र ने 'उनके दिल की बात सुनी' और प्रक्रिया नागरिकता (संशोधन) विधेयक पारित होने के बाद ही शुरू होगी.
VIDEO: पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होगा NRC, ममता सरकार ने लगाया अड़ंगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं