विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2013

असम में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़े, पीएम ने की मदद की पेशकश

असम में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़े, पीएम ने की मदद की पेशकश
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
असम में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यहां के 11 जिले और करीब 350 गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं और 1 लाख से ज्यादा लोगों पर इस बाढ़ का असर पड़ा है।
गुवाहाटी: असम में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यहां के 11 जिले और करीब 350 गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं और 1 लाख से ज्यादा लोगों पर इस बाढ़ का असर पड़ा है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए तरुण गोगोई को केंद्र की मदद की पेशकश की है। राहत और बचाव दल लगातार गांव−गांव जाकर फंसे हुए लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं।

कई सारे राहत कैंप भी सरकार की ओर से बनाए गए हैं, लेकिन अभी भी एक बड़ा तबका ऐसा है, जहां तक प्रशासन की मदद नहीं पहुंच पाई है और इस वजह से वहां हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
असम में बाढ़, असम में बारिश, असम, तरुण गोगोई, मनमोहन सिंह, Assam Flood, Assam Rain, Manmohan Singh