आसाराम बापू के खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न मामले के एक गवाह को एक शख्स ने शुक्रवार को चाकू घोंप दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह घटना जोधपुर में हुई। पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) कैलाश संधू ने कहा, 'जब गवाह राहुल सचान स्थानीय अदालत में अपना बयान दर्ज कराकर अदालत से बाहर आ रहे थे, उसी समय यह घटना घटी।
चाकू से लैस आसाराम के एक कथित समर्थक ने पीछे से उनकी पीठ पर बाईं तरफ दो बार वार किया। वह घायल हो गए और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।' सचान ने दावा किया कि हमलावर आसाराम का एक सेवादार है।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
संधू ने कहा, 'हमने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रहे हैं।' आसाराम बापू को एक किशोरी के साथ यौन दुर्व्यवहार करने के आरोप में सितंबर, 2013 में गिरफ्तार किया गया था और तभी से वह जेल में बंद हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं