दिल्ली में झुग्गी ढहाने का मामले : अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी को बताया 'बच्चा'

दिल्ली में झुग्गी ढहाने का मामले : अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी को बताया 'बच्चा'

नई दिल्‍ली:

दिल्ली के शकूरबस्ती में झुग्गियों को उजाड़े जाने को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस इस मुद्दे को संसद में उठाने की तैयारी में हैं। इसके लिए उन्होंने स्थगन प्रस्ताव दे रखा है।
 
क्लिक करें और जानें राहुल ने शकूरबस्ती में क्या कहा

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शकूरबस्ती जाकर पीड़ितों से मिल सकते हैं। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि सरकार को हटाने से पहले लोगों के लिए कुछ इंतजाम करना चाहिए था।
 
उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के सांसद शकूरबस्ती के मुद्दे पर संसद में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पर राहुल गांधी का कहना था कि दिल्ली में जब आम आदमी पार्टी की ही सरकार है तो उस पार्टी के सांसद प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि-
राहुल गांधी जी अभी बच्चे हैं। उनकी पार्टी ने शायद उन्हें बताया नहीं कि रेलवे केंद्र सरकार के अंदर आती है, दिल्ली सरकार के नहीं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com