विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2016

अरविंद केजरीवाल ने कहा- अरुणाचल की घटना 'संविधान की हत्या' है

अरविंद केजरीवाल ने कहा- अरुणाचल की घटना 'संविधान की हत्या' है
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने का केंद्रीय मंत्रिमंडल का निर्णय 'संविधान की हत्या' है। केजरीवाल ने ट्वीट में कहा कि यह फैसला शर्मनाक है। यह गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 'संविधान की हत्या' है।
उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव (राज्य में) हार गई थी। अब वह पिछले दरवाजे से सत्ता पर काबिज हो रही है। अरुणाचल में कांग्रेस सरकार थी। राज्यपाल पर आरोप है कि उन्होंने राज्य कांग्रेस में फूट डालने का काम किया। सर्वोच्च न्यायालय अरुणाचल से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अरविंद केजरीवाल, अरुणाचल की घटना, Arvind Kejriwal, Arunachal Incident