विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2012

अब 2 अक्टूबर को पार्टी की घोषणा नहीं करेंगे अरविंद केजरीवाल

अब 2 अक्टूबर को पार्टी की घोषणा नहीं करेंगे अरविंद केजरीवाल
गांधी जयंती पर अरविन्द केजरीवाल द्वारा पार्टी घोषित करने की संभावना नहीं है और इसके बदले उस दिन इसके संविधान के प्रारूप और दृष्टिकोण के संबंध में लोगों से राय मांगने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: गांधी जयंती, यानि 2 अक्टूबर को टीम अन्ना के सदस्य रहे अरविन्द केजरीवाल द्वारा पार्टी घोषित करने की संभावना नहीं है और इसके बदले उस दिन इसके संविधान के प्रारूप और दृष्टिकोण के संबंध में लोगों से राय मांगने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि केजरीवाल 2 अक्टूबर को पार्टी बनाने की घोषणा कर सकते हैं, लेकिन इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) सूत्रों ने बताया कि ऐसा संभव नहीं हो पाएगा, क्योंकि वे नई पार्टी की घोषणा से पहले आम लोगों से राय मांगेंगे, जैसा जन लोकपाल अभियान के लिए किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि संभावना है कि केजरीवाल 2 अक्टूबर को प्रस्तावित पार्टी के लिए संविधान और दृष्टिकोण के प्रारूप के संबंध में लोगों से राय मांगने की प्रक्रिया शुरू करें। उन्होंने बताया कि उसके बाद समूह के वरिष्ठ नेता देशभर का दौरा करेंगे और मसौदे के बारे में लोगों की राय जानने का प्रयास करेंगे। उससे मिली जानकारी के आधार पर पार्टी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।

पार्टी के पहली बार अपनी शक्ति का आकलन अगले साल दिल्ली विधानसभा में चुनाव लड़कर करने की संभावना है। उसके इस साल भाजपा शासित गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाग लेने की संभावना नहीं है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arivind Kejriwal, Gandhi Jayanti, Party, अरविन्द केजरीवाल, गांधी जयंती, पार्टी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com