अरुण जेटली (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
गुजरात चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के तुरंत बाद मोदी सरकार में मंत्री अरुण जेटली की त्वरित प्रतिक्रिया आई है. केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि भाजपा गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में जिस तरह से मतदान हुआ, उससे संतुष्ट है. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी भारी जीत की ओर बढ़ रही है.
यह भी पढ़ें - गुजरात विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण में इस मामले में कांग्रेस ने बीजेपी को भी पीछे छोड़ दिया
अरुण जेटली ने कहा, "आज जिस तरीके से चुनाव हुआ है, हम पूरा संतोष जाहिर करते हैं. हमें जिस तरह से समर्थन मिल रहा है, हमारा अनुमान है कि पार्टी भारी जीत की ओर बढ़ रही है और हम एक बार फिर अगले पांच सालों तक गुजरात की जनता की सेवा करेंगे."
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कई स्थानों पर ईवीएम ब्लूटूथ से जुड़े हुए थे. इस बारे में पूछने पर जेटली ने इसे एक निराधार बयान बताया.
यह भी पढ़ें - गुजरात विधानसभा चुनाव : पहले चरण में इस मामले में बीजेपी से भी आगे निकली कांग्रेस
उन्होंने कहा, "यह एक निराधार बयान है.. जब इस तरह के बयान दिए जाते हैं तो मैं इसमें कोई मदद नहीं कर सकता, लेकिन इतना कह सकता हूं कि यह संभावित हार की तैयारी में लगाए जाने वाले आरोप हैं."
VIDEO: गुजरात चुनाव : कुछ जगहों पर EVM में खराबी

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Arun Jaitley, Gujarat, Gujrat Assembly Elections 2017