जम्मू:
सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पांच आतंकवादियों के एक समूह के घुसपैठ के प्रयासों को विफल कर दिया। इस क्षेत्र में सेना ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया है।
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी एसएन आचार्य ने कहा, तड़के राजौरी के भीमबेर गली ब्रिगेड में बालाकोट सेक्टर के हमीरपुर इलाके में नियंत्रण रेखा के पास सतर्क सेना के जवानों ने चार-पांच लोगों के समूह की संदिग्ध गतिविधियां देखी। इसके तत्काल बाद इलाके को घेर लिया गया और सैनिकों ने घुसपैठ का प्रयास कर रहे समूह को चुनौती दी।
उन्होंने कहा कि इसके बाद इन लोगों ने झाड़ियों की ओट से सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। आचार्य ने कहा कि सैनिकों ने जवाब में गोली चलाई। गोलीबारी सुबह करीब छह बजे रुकी। घुसपैठिए संभवत: अंधेरे और दुरूह भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाते हुए बच निकले।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं