विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2011

अन्ना ने कहा, 'चौकड़ी' अटका रही है रास्ते में रोड़े

मुंबई: टीम अन्ना की प्रमुख सदस्य किरण बेदी को लेकर चल रहे आलोचनाओं के दौर का जवाब देते हुए गांधीवादी अन्ना हजारे ने कहा कि अगर किरण ने कुछ भी गलत किया है तो उसकी जांच करा ली जाए। उन्होंने कहा कि उनकी टीम के खिलाफ अभियान में सरकार में शामिल चार लोगों के गैंग का हाथ है। उन्होंने कहा कि आरोप और अपमान ही कुछ के लिए मंत्र है। भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के अगुवा ने कहा कि उन लोगों को जन लोकपाल के आने से सत्ता खोने का डर है। अपनी टीम के सदस्यों पर वित्तीय गड़बड़ियों के आरोपों के बाद हजारे ने अपने विचार अपने नए ब्लॉग में व्यक्त किए। ब्लॉग का नाम है, उठो और चार के गैंग के खिलाफ लड़ो। हालांकि गांधीवादी कार्यकर्ता ने चार व्यक्तियों का नाम जाहिर नहीं किया लेकिन उनका इशारा संयुक्त समिति के कुछ सदस्यों की ओर था। हजारे ने कहा, आरोप लगाना और अपमानित करना कुछ लोगों का मंत्र लग रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है कि किरण बेदी के खिलाफ आरोप लगाया गया है। टीम अन्ना के हर सदस्य को इन चार लोगों के गैंग से आरोपों और चरित्र हनन का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा, ये लोग कौन हैं? ये वही लोग हैं जो जन लोकपाल विधेयक के पक्ष में नहीं हैं। इस बीच, किरण बेदी ने दावा किया कि अन्ना ने उनसे कहा है कि आरोपों से काम प्रभावित नहीं होना चाहिए। कार्यकर्ता ने क्रियाशील अवार्ड ग्रहण करने के बाद कहा, हजारे ने मुझे यहां तक कहा कि जो आरोप आपके खिलाफ लगे हैं, वे आरोप पिछले 20 वर्ष से मुझे प्रभावित कर रहे हैं। इन चीजों से अपने काम को प्रभावित मत होने दीजिए। उनकी टिप्पणी इन आरोपों के बाद आई है कि वह अपने आयोजकों से यात्रा का बिल ज्यादा वसूलती हैं, जबकि उन यात्राओं के लिए वह अपने वीरता पदक का इस्तेमाल कर रियायती दर पर हवाई टिकट खरीदती हैं। उन्होंने यह कहते हुए अपना बचाव किया कि वह इससे खुद लाभान्वित नहीं होतीं और इस तरह बचाया गया धन उनके गैर सरकारी संगठन को जाता है। जैसे ही यह बात विवादों में आई बेदी ने अपने आयोजकों को धन लौटाने की पेशकश की।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
अन्ना ने कहा, 'चौकड़ी' अटका रही है रास्ते में रोड़े
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com