अन्ना हजारे ने कहा कि यह मेरी जनरल सिंह से अपील की कि एक लड़ाई हमले अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी थी और अब अपने देश के ही दुश्मनों से जारी लड़ाई में जनरल सिंह उनका साथ दें।
                                            
                                            क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
 हमें बताएं।
                                        
                                                                                चंद्रपुर: 
                                        सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए जनरल वीके सिंह को खुला आमंत्रण दिया है। हजारे ने कहा कि जनरल सिंह सेवानिवृत्ति के बाद उनके सात मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में उनका साथ दें।
अन्ना हजारे ने कहा कि यह मेरी जनरल सिंह से अपील की कि एक लड़ाई हमले अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी थी और अब अपने देश के ही दुश्मनों से जारी लड़ाई में जनरल सिंह उनका साथ दें। यह लड़ाई उस लड़ाई से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।
चंद्रपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अन्ना हजारे ने यह बात कही। अन्ना की इस बात पर उनकी टीम की सदस्या किरण बेदी ने ट्वीट कर कहा कि अन्ना का जनरल वीके सिंह को निमंत्रण बिल्कुल सही है। सोचिए अगर एक पूर्व सैनिक अन्ना के साथ आता है, तो यह दोनों भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में एक जोरदार आवाज बन सकते हैं।
गौरतलब है कि इस माह के अंत में जनरल सिंह रिटायर हो रहे हैं। बता दें कि पिछले वर्ष अगस्त में अन्ना के आंदोलन के समय जनरल सिंह ने कहा था कि देश लोकतंत्र की ताकत को महसूस कर रहा है। इस तरह की टिप्पणी किसी भी जनरल द्वारा नौकरी पर रहते हुए इससे पहले नहीं की गई थी।
फिलहाल अन्ना हजारे महाराष्ट्र के दौरे पर निकले हैं। इस दौरे के जरिए में वह राज्य में मजबूत लोकायुक्त बिल लाने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं।
                                                                                
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
                                        Anna Hazare To General VK Singh, जनरल वीके सिंह को अन्ना हजारे का निमंत्रण