विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2018

अमिताभ बच्चन को पीठ में हुआ दर्द, कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती हुए

अमिताभ बच्चन पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत हुई, लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया

अमिताभ बच्चन को पीठ में हुआ दर्द, कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती हुए
अमिताभ बच्चन को पीठ में दर्द होने पर कुछ देर के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया.
  • लीलावती अस्पताल में इंजेक्शन देकर छुट्टी दे दी गई
  • पहले गेस्ट्रोइन्टेस्टाइनल समस्या से पीड़ित होने की खबरें आई थीं
  • अमिताभ की अगली फिल्म ‘102 नॉट आउट’ का टीजर रिलीज
मुंबई: बालीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत के बाद शुक्रवार की शाम को कुछ देर के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए.

अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया, “वे पीठ के निचले हिस्से में शिकायत के साथ अस्पताल आए थे. उन्हें इंजेक्शन देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.” दिन में आई खबरों से पता चला है कि अमिताभ गेस्ट्रोइन्टेस्टाइनल समस्या से पीड़ित हैं तथा इसके साथ ही उनकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी में भी दर्द था.

VIDEO : छह साल की हुई अमिताभ की पोती

अमिताभ अपनी अगली फिल्म ‘ 102 नॉट आउट’ में दिखेंगे. इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर हैं. इस फिल्म का टीजर शुक्रवार को ही ट्विटर पर फिल्म के निर्देशक उमेश शुक्ला द्वारा जारी किया गया था. यह फिल्म इसी साल मई माह में रिलीज होगी.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com