विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2017

अमिताभ बच्चन ने कहा- आतंकवाद न तो विचारधारा है और न ही न्याय का हथियार

बिग बी ने आतंकवाद को एक बुरी सनक और एक ऐसा कृत्य बताया जिसका धर्म से कोई संबंध नहीं

अमिताभ बच्चन ने कहा- आतंकवाद न तो विचारधारा है और न ही न्याय का हथियार
अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो).
  • 2008 मुंबई हमलों की नौवीं बरसी मनाई गई
  • गेटवे ऑफ इंडिया पर कार्यक्रम आयोजित
  • अमिताभ ने कहा, शांतिपूर्ण लोगों को डराने का कृत्य है आतंकवाद
मुंबई: अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रविवार को आतंकवाद को एक बुरी सनक और एक ऐसा कृत्य बताया जिसका धर्म से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने लोगों से आतंक से एक साथ मिलकर लड़ने का अनुरोध भी किया.

अमिताभ ने कहा कि आतंकवाद न तो विचारधारा है और न ही न्याय का हथियार. अमिताभ ने 2008 मुंबई हमलों की नौवीं बरसी पर गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘यह शांतिपूर्ण लोगों को डराने का कृत्य है, लोगों में मौत का भय पैदा करने का कृत्य है. यह बंदूक के बल पर अपनी बात मनवाने का कृत्य है. आतंकवाद का धर्म से कोई संबंध नहीं है. आतंकवाद किसी अन्य विचारधारा की जगह नहीं ले सकता.’’

VIDEO : आजाद घूम रहा हाफिज सईद

उन्होंने कहा कि जब एक देश के अंदर माहौल द्वेषपूर्ण हो जाता है तब आतंकवाद पनपता है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com