विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2018

विज्ञापन में वकीलों की पोशाक पहन बुरे फंसे अमिताभ बच्चन, बार काउंसिल ने भेजा कानूनी नोटिस

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक विज्ञापन को लेकर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं. एक विज्ञापन में वकील यानी अधिवक्ता की पोशाक पहनने को लेकर अमिताभ बच्चन को नोटिस जारी किया गया है.

विज्ञापन में वकीलों की पोशाक पहन बुरे फंसे अमिताभ बच्चन, बार काउंसिल ने भेजा कानूनी नोटिस
अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक विज्ञापन को लेकर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं. एक विज्ञापन में वकील यानी अधिवक्ता की पोशाक पहनने को लेकर अमिताभ बच्चन को नोटिस जारी किया गया है. दिल्ली बार कौंसिल ने बुधवार को अभिनेता अमिताभ बच्चन, मसाला कंपनी, यू ट्यूब और एक मीडिया घराने के खिलाफ विज्ञापन में अधिवक्ताओं की पोशाक का इस्तेमाल करने के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है और कहा है कि यह कानूनी पेशे की गरिमा को कमजोर करता है. 


KBC 10: किसान ने अमिताभ बच्चन को सुनाई दुख भरी दास्तां, भावुक होकर लिया ये बड़ा फैसला

नोटिस में कहा गया है कि आपको तुरंत इस तरह के विज्ञापन रोकने होंगे और दिल्ली बार काउंसिल, बार काउंसिल ऑफ इंडिया और राज्यों के बार काउंसिल को एक शपथ पत्र देना होगा ताकि आगे से किसी भी विज्ञापन में वकीलों के पोशाक का इस्तेमाल नहीं होगा. 

बार (बीसीडी) के चेयरमैन के सी मित्तल ने बताया कि अधिवक्ता निकाय ने चेतावनी पत्र जारी किया है और अभिनेता, एवरेस्ट मसाला, यू ट्यूब तथा मीडिया घराने से कहा है कि भविष्य में किसी विज्ञापन में अधिवक्ताओं की पोशाक का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.  उन्होंने कहा कि इस पत्र की प्राप्ति के दस दिन के भीतर शपथ पत्र देना होगा.

बार काउंसिल ने यह भी कहा है कि इस पत्र की प्राप्ति के दस दिन के भीतर शपथ पत्र देना होगा. अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो फिर कार्रवाई की जाएगी. 

Zero Trailer: आमिर ने 'जीरो' के ट्रेलर को बताया धांसू, शाहरुख ने लगाया गले, फैन्स बोले- सल्लू भाई की कमी है

दरअसल, एवरेस्ट मसाले के इस विज्ञापन में अमिताभ बच्चन अधिवक्ताओं की पोशाकम में दिखते हैं. इस विज्ञापन में दो जूनियर आर्टिस्ट आता है और उन्हें पाव भाजी खाने को देता है. अमिताभ बच्चन खाने की तारीफ करते हैं और मसाले के ब्रांड का प्रचार करते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Gets Notice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com