विज्ञापन

KBC के सेट पर टूटी अमिताभ बच्चन की बेल्ट, इज्जत बचाने के लिए तुरंत बाधा नाड़ा, नेटिजन्स हंस-हंस कर लोटपोट

अमिताभ बच्चन ने पहले असल बात बताने से पहले 'बच गए' ट्वीट किया था. इस पर लोग उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करने लगे. आखिर में बिग बी को बताना पड़ा कि असल में हुआ क्या था.

KBC के सेट पर टूटी अमिताभ बच्चन की बेल्ट, इज्जत बचाने के लिए तुरंत बाधा नाड़ा, नेटिजन्स हंस-हंस कर लोटपोट
केबीसी के सेट पर टूटी अमिताभ बच्चन की बेल्ट
Social Media
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर फैन्स को एंटरटेन करते ही रहते हैं. हाल में उन्होंने अपने 'बच गए' पोस्ट के पीछे की वजह बता दी है. एक्टर की सिक्योरिटी को लेकर बढ़ी चिंता के बीच सोशल मीडिया यूजर्स हैरान थे कि आखिर अमिताभ ने ऐसा ट्वीट क्यों किया. लोगों के सवालों और चिंताओं को शांत करते हुए बिग बी ने आखिर क्लियर कर दिया है कि उनके इस ट्वीट का मतलब क्या था. बिग बी ने बताया 'कौन बनेगा करोड़पति' के 18वें सीजन के सेट से एक बेहद मजेदार किस्सा शेयर किया. इससे साफ हो गया कि 'बच गए' वाले ट्वीट का क्या मतलब था.

बुधवार 18 नवंबर को अपने ऑफीशिल X हैंडल पर अमिताभ ने बताया कि उन्होंने वह पोस्ट क्यों की थी. हिंदी में इस किस्से को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "T 5850 - KBC की शूटिंग के दौरान पैंट की बेल्ट टूट गई, तो जल्दी से नाड़ा बांध लिया - 'बच गए'." उनकी इस सफाई से साफ हो गया कि उनकी पिछली पोस्ट का सुरक्षा संबंधी खतरों से कोई लेना-देना नहीं था, जैसा कि कई लोग कयास लगा रहे थे. इसके बजाय यह KBC की शूटिंग के दौरान हुए एक 'वॉर्डरोब मालफंक्शन' का एक मजेदार जिक्र था. शूटिंग के समय उनकी पैंट की बेल्ट टूट गई थी, और हालात को संभालने के लिए उन्हें जल्दी से नाड़ा बांधना पड़ा.

नेटिजन्स ने दिया रिएक्शन

अमिताभ की इस सफाई पर नेटिजन्स ने भी मजेदार रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने मजाक में पूछा, "सर, इतनी सस्ती बेल्ट क्यों पहनी थी?" वहीं, एक अन्य यूजर ने उनकी बात पर यकीन न करते हुए लिखा, "मुझे आप पर यकीन नहीं है, मुझे पता है कि आप मजाक कर रहे हैं."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, KBC, Hindi News, Entertainment News, Televison News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com