विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2018

राहुल पर अमित शाह का पलटवार, 'कांग्रेस लोकतंत्र का नहीं, वंशवाद का शासन चाहती है'

अमित शाह ने राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया.

राहुल पर अमित शाह का पलटवार, 'कांग्रेस लोकतंत्र का नहीं, वंशवाद का शासन चाहती है'
अमित शाह (फाइल फोटो)
  • अमित शाह ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला.
  • राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला था.
  • संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत.
नई दिल्ली: संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत करते वक्त राहुल गांधी की ओर से बीजेपी और मोदी सरकार पर हमले के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर पलटवार किया. अमित शाह ने कहा कि अगर ऐसी कोई पार्टी है, जिसने हमारे संविधान की भावना को नष्ट किया है, तो यह कांग्रेस पार्टी है. कांग्रेस लोकतंत्र का शासन नहीं चाहती, बल्कि वंशवाद का शासन चाहती है. इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आंदोलन का मजाक बना रहे हैं. 

मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले- हम BJP को संविधान बर्बाद करने की इजाजत नहीं देंगे

अमित शाह ने कहा कि संविधान ने हमें जो संस्थान दिये हैं, उन्हें कांग्रेस पार्टी के हमले से बचाने की आज की जरूरत है. कांग्रेस पार्टी ने कोई संस्थान बचाया है. वह सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए चुननाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और सेना पर हमले कर रही है.

2019 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की जगह सिर्फ 'बेटी बचाओ' होगा भाजपा का नारा, पढ़ें राहुल गांधी के भाषण की 5 प्रमुख बातें

संविधान को कांग्रेस पार्टी ने बनाया है, राहुल गांधी बार-बार यह बोलकर अंबेडकर को अपमानति करने की परिवार की परंपरा को आगे ले जा रहे हैं. जब अंबेडकर जिंदा थे, तब गांधी-नेहरू परिवार ने उन्हें अपमानित किया और अब उन्हें और नीचा दिखा रही है. यह काफी शर्मनाक है.

VIDEO: मोदी के दिल में महिलाओं, दलितों और कमजोरों के लिए जगह नहीं : राहुल गांधी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com