Punjab Coronavirus : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amarinder Singh) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह सुनिश्चित करने की अपील की है पंजाब को कोविड-19 की वैक्सीन (Covid-19 Vaccination) प्राथमिकता पर मिले. उन्होंने इसके पीछे पंजाब में मृत्यु दर ऊंची होने और को-मॉर्बिडिटीज़ के उच्चस्तर को बताया है. पंजाब के सीएम ने एक चिट्ठी लिखकर बताया कि पंजाब में भले ही कोरोनावायरस के मामले कम आ रहे हों लेकिन यहां पर मौतें ज्यादा हो रही हैं, ऐसे में वैक्सीन उपलब्ध हो जाने के बाद इसे खास ध्यान देने की जरूरत है. पंजाब में अब तक कोरोनावायरस से 1.55 लाख मामले सामने आ चुके हैं, वहीं 4,905 लोगों की मौत हुई है.
अभी विचाराधीन वैक्सीन को लेकर उन्होंने कहा कि वैक्सीन भले ही संक्रमण को न रोक पाए लेकिन यह मरीजों की हालत गंभीर होने से बचा सकती है, ऐसे में इसके खतरे से ज्यादा प्रभावति होने वाले- जैसे वृद्ध और को-मॉर्बिडिटी से ग्रस्त लोगों को पहले प्राथमिकता दी जानी चाहिए.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यह भी पढ़ें : कोरोना पर सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा संबोधन
सरकारी बयान के अनुसार, सिंह ने यह भी पूछा है कि क्या वैक्सीनेशन की पूरी प्रक्रिया- सप्लाई से लेकर वैक्सीन का खर्च- क्या केंद्र सरकार उठाएगी. उन्होंने इस पर भी स्पष्टीकरण मांगा है कि जिन्हें सबसे पहले टीका लगाया जाएगा, उन्हें किन सिद्धांतों के आधार पर चुना जा रहा है. उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स में प्रशासनिक कर्मचारियों और जरूरी कामों में लगे हुए लोगों को भी शामिल करने को कहा है. उन्होंने कहा कि सरकार के फ्रंटलाइन वर्कर्स की परिभाषा स्पष्ट नहीं है.
Video: PM मोदी ने की सर्वदलीय बैठक, कोरोना वैक्सीन का खाका पेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं