विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2011

अमर सिंह से पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस

कैश फॉर वोट मामले में दिल्ली पुलिस शुक्रवार को अमर सिंह से पूछताछ करेगी। अमर के बाद सांसद अशोक अर्गल और रेवती रमण से भी पूछताछ होगी।
New Delhi: कैश फॉर वोट मामले में दिल्ली पुलिस शुक्रवार को अमर सिंह से पूछताछ करेगी। इस मामले में गिरफ्तार किए गए संजीव सक्सेना ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि रुपयों से भरा सूटकेस अमर सिंह ने दिया था। पुलिस ने शुक्रवार सुबह 11 बजे अमर सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया है। ज्वाइंट सीपी क्राइम और डीसीपी क्राइम उनसे पूछताछ करेंगे। अमर सिंह के बाद बीजेपी सांसद अशोक अर्गल और एसपी सांसद रेवती रमण से भी पूछताछ होगी। उधर इस मामले में गिरफ्तार किए गए संजीव सक्सेना और सुहैल हिन्दुस्तानी को कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस कांड में कई लोगों की भूमिका अभी साफ होनी बाकी है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता अहमद पटेल का इस कांड में कोई रोल नहीं है।
लेखक के बारे में
img
NDTVIndia
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कैश फॉर वोट, नोट के बदले वोट, अमर सिंह, पुलिस पूछताछ
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com