विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2013

अफजल के परिवार ने जेल अधिकारियों से आखिरी रस्म की अनुमति मांगी

अफजल के परिवार ने जेल अधिकारियों से आखिरी रस्म की अनुमति मांगी
तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाए गए संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु के परिवार ने प्रशासन से अफजल की आखिरी रस्म धार्मिक परंपरा के अनुसार पूरी करने की अनुमति मांगी है।
नई दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल में शनिवार को फांसी पर लटकाए गए संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु के परिवार ने प्रशासन से अफजल की आखिरी रस्म धार्मिक परंपरा के अनुसार पूरी करने की अनुमति मांगी है।

अधिकारियों के मुताबिक अफजल के शव को जेल परिसर में ही दफना दिया गया। जेल की महानिदेशक विमला मेहरा को लिखे पत्र में अफजल की पत्नी तबस्सुम ने कहा कि उसके पति की आखिरी रस्म सम्मानजनक तरीके से होनी चाहिए।

पत्र का मसौदा अफजल के वकील एनडी पंचोली ने तैयार किया। तबस्सुम के पत्र में कहा गया है, अगर आप हमें यह जानकारी दे सकें कि परिवार के सदस्य कब 'नमाज-ए-जनाजा' अदा कर सकते हैं, तो हम आपके शुक्रगुजार होंगे।

पत्र में लिखा है, हम नहीं चाहते कि पहले से गरमाए माहौल में इसे एक राजनीतिक मुद्दा बनाया जाए, लेकिन भारत के नागरिक होने के नाते परिवार के सदस्यों को जो हक है, वो उन्हें अदा करने दिया जाए।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अफजल गुरु, अफजल गुरु को फांसी, संसद हमला, तिहाड़ जेल, Afzal Guru, Afzal Guru Hanging, Parliament Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com