लेफ्टिनेंट कर्नल संजय अहलावत (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
2016 में आई अवॉर्ड विनिंग फ़िल्म 'रुस्तम' में अक्षय कुमार द्वारा पहनी गई वर्दी पर विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, अक्षय और उनकी पत्नी एक्टर-राइटर ट्विंकल खन्ना द्वारा वर्दी की नीलामी का ऐलान होते ही लोग भड़क उठे. इसी बीच ट्विंकल को चेतावनी मिली सेना के एक लेफ़्टिनेंट कर्नल की ओर से जो ना सिर्फ़ उनपर लीगल एक्शन लेने की बात कर रहे हैं बल्कि एक हिंसात्मक चेतावनी भी दी. ट्विंकल ना सिर्फ़ अपने फ़ैसले पर क़ायम हैं बल्कि वो और भी ऐसे बॉलीवुड के नामी कॉस्ट्यूम्स इकट्ठा कर रही हैं जिन्हें नीलाम किया जा सके.
क्या कहना है लेफ्टिनेंट कर्नल संजय़ अहलावत का
संजय अहलावत सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं. तीसरी पीढ़ी के अफसर हैं. अहलावत के मुताबिक उन्होंने नाक तोड़ने की बात नहीं की बल्कि ये कहा कि 'अगर कोई हमारे सम्मान को ठेस पहुंचाएगा तो हम उसे हर जगह हराएंगे. सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल संजय का कहना है अगर ट्विंकल ड्रेस के ऑक्शन की बात करतीं तो हमें कोई परेशानी नहीं होती लेकिन सेना के यूनिफॉर्म की नीलामी की बात कैसी कह सकती हैं? ये बात सेना के सम्मान और जज्बे से जुड़ी हुई है. कोई भी सेना के अधिकारी की पत्नी अपने पति के यूनिफॉर्म को नीलाम नहीं करती है. सेना में यूनिफॉर्म काबिलियत और मेहनत से हासिल की जाती है. सेना के लोग नाम, नमक, निशान के लिए मरते और जीते हैं. कोई भी ऐसे ही ऑक्शन का तमाशा नहीं बना सकता है. किसी भी सूरते हाल में वर्दी को बेचा नहीं जा सकता है. इससे सेना के लोगों की भावना आहत होती है.' अहलावत से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बेवजह ट्विंकल इसे महिला सम्मान का मुद्दा बना रही हैं. अगर ऐसे ही ऑक्शन होता है तो वो इसके खिलाफ कोर्ट में जाएंगे लेकिन इससे पहले वे सेना की इजाजत लेंगे.
सेना की ओर से अधिकारिक तौर पर इस पर कुछ नहीं कहा गया है. सेना ने अभी तक कहीं भी अक्षय कुमार के फिल्मों का बॉयकॉट करने की बात नहीं की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Akshay Kumar, Akshay Kumar Uniform, Akshay Kumar Rustom