विज्ञापन
This Article is From Aug 09, 2017

राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद अहमद पटेल बोले-'सत्यमेव जयते, मनी और मसल पावर की हार'

अहमद पटेल की जीत की घोषणा कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर किया है.

राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद अहमद पटेल बोले-'सत्यमेव जयते, मनी और मसल पावर की हार'
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल गुजरात से राज्यसभा का चुनाव जीत गए हैं.
  • अहमद पटेल ने BJP के राजनीतिक दांव-पेंच को दी मात
  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया के राजनीतिक सलाहकार हैं अहमद पटेल
  • अमित शाह और स्मृति ईरानी भी राज्यसभा का चुनाव जीते
नई दिल्ली: बीजेपी की ओर से बिछाई गई राजनीतिक बिसात से पार पाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल राज्यसभा का चुनाव जीत गए हैं. चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से नियुक्त ने अहमद पटेल के जीत की औपचारिक घोषणा की. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा, 'कांग्रेस के अहमद पटेल को 44 वोट मिले. वही बीजेपी के अमित शाह को 46 और स्मृति ईरानी को भी 46 वोट मिले.' उन्होंने कहा कि बलवंत सिंह राजपूत को 38 वोट मिले.

अहमद पटेल की जीत की घोषणा कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज से की है. इस जीत के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में अहमद पटेल ने ट्वीट किया है, 'सत्यमेव जयते'. अपने अगले ट्वीट में अहमद पटेल ने लिखा है. 'यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है. यह धनबल, बाहुबल और राज्य सरकार की मशीनरी के दुरुपयोग की करारी हार है.' ये भी पढ़ें: कुछ ऐसा रहा है कांग्रेस के 'चाणक्य' अहमद पटेल का राजनीतिक सफर

पत्रकारों से बातचीत में अहमद पटेल ने कहा, 'मैं हर एक विधायक को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने धमकी और भाजपा के दबाव के बावजूद मेरे लिए वोट डाले.'

वीडियो: चुनाव आयोग ने रद्द किए दो वोट

इसके अलावा उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी. इससे पहले आयोग ने कांग्रेस की शिकायत के बाद दो बागी विधायकों के वोट रद्द कर दिए, जिससे बीजेपी को बड़ा झटका लगा. खुद कांग्रेस के उम्मीदवार अहमद पटेल ने इस फैसले का स्वागत किया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Rajya Sabha Elections 2017 Results, Ahmed Patel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com