- कंगना रनौत ने किया था ट्वीट
- PoK से की थी मुंबई की तुलना
- शिवसेना का एक्ट्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक ट्वीट में मुंबई की तुलना PoK से की थी. जिसके बाद विवाद बढ़ गया और शिवसेना ने एक्ट्रेस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. कंगना ने दावा किया कि शिवसेना सांसद संजय राउत ने उन्हें मुंबई न लौटने को कहा है. जिसके बाद एक्ट्रेस ने चुनौती देते हुए कहा कि वह 9 सितंबर को मुंबई लौट रही हैं. अब इस मामले में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कहा है कि पुलिस को एक्ट्रेस की सुरक्षा करनी चाहिए.
अनिल विज ने कहा, 'कंगना रनौत को पुलिस सुरक्षा मिलनी चाहिए. उन्हें स्वतंत्र रूप से खुलासे (सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में) करने की अनुमति दी जानी चाहिए.' विज ने यह बयान तब दिया, जब शिवसेना के विधायक प्रताप सरनैक ने कहा है कि कंगना रनौत के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया जाना चाहिए. सरनैक के अनुसार, संजय राउत ने सलाह दी है कि अगर कंगना 9 सितंबर को मुंबई आती हैं तो शिवसेना की महिला कार्यकर्ताएं उन्हें थप्पड़ जड़ेंगी. शिवसेना विधायक के इस बयान के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
कंगना रनौत ने PoK से की मुंबई की तुलना, शिवसैनिकों ने एक्ट्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा
कंगना को जवाब देते हुए संजय राउत ने 'सामना' में लिखा, 'हम उनसे निवेदन करते हैं कि वो मुंबई न आएं. ये कुछ नहीं बल्कि मुंबई पुलिस का अपमान होगा. गृह मंत्रालय को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए.' बता दें कि कंगना रनौत पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) व बीजेपी की समर्थक हैं. सुशांत राजपूत की मौत मामले में वह लगातार महाराष्ट्र सरकार, पुलिस और बॉलीवुड पर हमला बोल रही हैं.
"मुंबई-PoK" विवाद के बाद केंद्रीय मंत्री ने कंगना रनौत का किया बचाव
कंगना रनौत के जिस ट्वीट पर विवाद हो रहा है, उसमें उन्होंने लिखा है, 'शिवसेना नेता संजय राउत मुझे खुलेआम धमकी दे रहे हैं और मुंबई वापस न लौटने की सलाह दे रहे हैं. मुंबई की गलियों में आजादी के बाद अब यह खुली धमकियां. मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसा क्यों महसूस हो रहा है?'
VIDEO: कंगना रनौत के बयान पर राजनीति तेज़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं