विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2019

हाउडी मोदी में पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने के बाद इमरान खान से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से सोमवार को मुलाकात करेंगे. इससे पहले रविवार को ट्रंप पीएम मोदी के साथ हाउडी मोदी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

Also Read in
हाउडी मोदी में पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने के बाद इमरान खान से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप
इमरान खान से सोमवार को मुलाकात करेंगे डोनाल्ड ट्रंप
  • पाक पीएम इमरान खान से सोमवार को मुलाकात करेंगे
  • रविवार को ट्रंप पीएम मोदी के साथ हाउडी मोदी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे
  • ट्रंप मंगलवार को भी न्यूयॉर्क में पीएम मोदी के साथ मीटिंग करेंगे
वाशिंगटन:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (Imran Khan) से सोमवार को मुलाकात करेंगे. इससे पहले रविवार को ट्रंप पीएम मोदी (PM Modi) के साथ हाउडी मोदी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. ट्रंप मंगलवार को भी न्यूयॉर्क में पीएम मोदी के साथ मीटिंग करेंगे. एक सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी के मुताबिक, 'संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 वें सत्र के मौके पर, भारत और पाकिस्तान के नेताओं के साथ ट्रंप न्यूयॉर्क में ही मुलाकात करेंगे.' संभावना है कि ट्रंप रविवार रात को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे. इससे पहले वह ह्यूसटन में पीएम मोदी के साथ हाउडी मोदी कार्यक्रम में भाग लेंगे और दोनों नेता 50 हजार से ज्यादा भारतीय अमेरिकी को संबोधित करेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'Howdy Modi!' कार्यक्रम में बड़ी घोषणा करने के दिए संकेत

इसके बाद ट्रंप ओहियो भी जाएंगे जहां वह आस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मोरिसन से मुलाकात करेंगे. अधिकारी के मुताबिक, 'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाउडी मोदी कार्यक्रम के लिए ह्यूसटन जाएंगे. इसके बाद वह ओहियो जाएंगे और ऑस्ट्रेलिया के पीएम मोरिसन से मिलेंगे. वह यहां प्रैट इंडस्ट्री जाएंगे और ऑस्ट्रेलिया के साथ यूएस इकोनॉमिक रिलेशनशिप पर चर्चा करेंगे.'

अमेरिकी सांसद ने डोनाल्ड ट्रंप से की मांग, बोले - किसान का बुरा हाल, भारत से करें सेब की बात

अधिकारी ने बताया, 'डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान के पीएम इमरान खान, पोलेंड के राष्ट्रपति आंद्ररेज सेबस्तिआन, सिंगापुर के पीएम, इजिप्ट के राष्ट्रपति, साउथ कोरिया के राष्ट्रपति और न्यूजीलैंड के पीएम से मुलाकात करेंगे. 24 सितंबर (मंगलवार) को ट्रंप यूएन जनरल असेंबली को संबोधित करेंगे.

VIDEO: पीएम मोदी दूसरे देशों के सामने अनुच्छेद 370 का मुद्दा नहीं उठाएंगे: विदेश सचिव  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Howdy Modi, Donald Trump, Pakistan, Imran Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com