विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2017

जीते तो जनता, हारे तो EVM, आम आदमी पार्टी ने नतीजे से पहले अपनी राजनीतिक लाइन तय की

जीते तो जनता, हारे तो EVM, आम आदमी पार्टी ने नतीजे से पहले अपनी राजनीतिक लाइन तय की
एमसीडी चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी का बयान
  • जनता की चली तो आम आदमी पार्टी आज नंबर 1 पर है
  • बहुत बड़े मार्जिन से आम आदमी पार्टी चुनाव जीतेगी
  • ईवीएम की चली तो हालत होगी बुरी
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आने में अभी दो दिन का समय बाकी है, लेकिन जिस तरह के नतीजे आने की संभावना एग्जिट पोल जता रहे हैं उसके बारे में जब दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री गोपाल राय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर EVM की चलती तो सर्वे सही है, बल्कि हमारी हालत इससे भी बुरी हो सकती है, लेकिन अगर जनता की चली तो आम आदमी पार्टी आज नंबर 1 पर है और बहुत बड़े मार्जिन से आम आदमी पार्टी चुनाव जीतेगी.

दरअसल- गोपाल राय सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक करके उनके निवास से बाहर निकल रहे थे तब उन्होंने मीडिया के सवाल पर ये जवाब दिया. गोपाल राय से पूछा गया कि क्या पार्टी ने अभी से ये लाइन तय कर ली है? तो गोपाल राय ने कहा कि 'ये जनता की लाइन है अब जैसे अपने इलाके में घूम रहा हूं तो मैं कह सकता हूं कि नॉर्थ ईस्ट में 20 से 25 सीट पर नंबर 1 दिख रहे हैं. गोपाल राय ने यह भी कहा कि 26 तारीख को जो परिणाम आएंगे उसके बाद ईवीएम को लेकर क्या करना है इस पर फैसला लेंगे.


उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य चुनाव आयोग को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि मतदान के दिन 'खराब' इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की खबरें दिल्ली के हर हिस्से से आ रही हैं. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि मान्य वोटर पर्चियां होने के बाद भी कई वोटरों को नगर निगम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करने दिया गया. गौरतलब है कि केजरीवाल ने पहले मांग की थी कि वीवीपीएटी से लैस ईवीएम से मतदान कराने का इंतजाम किए जाने तक चुनाव टाल दिए जाएं. 

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'ईवीएम में खराबी की खबरें पूरी दिल्ली से आ रही हैं, वोटर पर्चियों से लैस लोगों को भी वोट डालने नहीं दिया जा रहा. राज्य चुनाव आयोग कर क्या रहा है?' आयोग के एक अधिकारी ने स्वीकार किया कि कुछ जगहों से 'तकनीकी गड़बड़ी' की खबरें आई हैं, लेकिन उन गड़बड़ियों को दूर कर दिया गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AAP, Delhi, MCD Elections 2017, Arvind Kejeriwal, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com