आकार पटेल की फाइल तस्वीर
नई दिल्ली:
लेखक-पत्रकार आकार पटेल ने गुरुवार को एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के नए कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया। वह भारत में इस मानवाधिकार संगठन के सभी कार्यों की देखरेख करेंगे।
आकार पटेल इस अहम पद पर रहते हुए इस संस्था के राजनीतिक सलाहकार, रणनीतिकार, प्रवक्ता के रूप में काम करेंगे और स्वतंत्र व प्रभावी ढंग से इसके लक्ष्य को पाने की कोशिश करेंगे। वह पटेल भारत और पाकिस्तान में जाने-माने स्तंभकार हैं और टीवी व रेडियो से भी स्वतंत्र विशेषज्ञ के रूप में जुडे रहे हैं।
पटेल 2002 के गुजरात दंगों पर 'राइट्स एंड रॉन्गस' नाम से एक रिपोर्ट के सह-लेखक रहे हैं। उन्होंने टेक्सटाइल इंडस्ट्री की पृष्ठभूमि पर 'इंडिया : लो ट्रस्ट सोसाइटी' नाम से भी एक पुस्तक लिखी है। आकार पटेल ने अपनी नियुक्ति पर कहा, एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया की एक शानदार टीम है, जो अहम काम करती है। मैं उनके साथ काम करके गौरवान्वित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
आकार पटेल, एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया, मानवाधिकार संगठन, Aakar Patel, Amnesty International India