विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2017

बनारस : 65 साल की फ्रांसीसी महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी चौकीदार गिरफ्तार

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में एक रिसोर्ट में रह रही फ्रांस की महिला के साथ हुए दुष्कर्म और मारपीट की घटना में पुलिस ने आरोपी चौकीदार को गिरफ़्तार कर लिया है.

बनारस : 65 साल की फ्रांसीसी महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी चौकीदार गिरफ्तार
बनारस में 65 साल की फ्रांस की महिला से दुष्कर्म
  • महिला बनारस में किराए पर रहती हैं
  • एक संस्था के लिए काम करती है
  • सुरक्षा में लगे चौकीदार ने ही विश्वास तोड़ा
वाराणसी: वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में एक रिसोर्ट में रह रही फ्रांस की महिला के साथ हुए दुष्कर्म और मारपीट की घटना में पुलिस ने आरोपी चौकीदार को गिरफ़्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार- रोहनिया थाना क्षेत्र के माधोपुर में शूलटंकेश्वर मंदिर के पास गंगा किनारे एक रिसोर्ट में तैनात चौकीदार ने बुधवार की रात फ्रांसीसी महिला के साथ दुष्कर्म तथा मारपीट की और मुंह खोलने पर जान से मरने की धमकी देकर फरार हो गया था. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. आरोपी चौकीदार ओमप्रकाश पटेल को मिर्जापुर जिले में उसके भाई के घर से गिरफ्तार कर लिया गया. उसके विरुद्ध रोहनिया थाने में दुराचार, हत्या का प्रयास, लूट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने बताया कि लगभग 65 वर्षीय वृद्धा कई वर्षों से बनारस में रहकर शूलटंकेश्वर में समाजसेवी संस्था किरण से जुड़कर समाजसेवा कर रही थीं. वह शूलटंकेश्वर के ही पास श्रीगंगे रिसोर्ट में किराए पर रहती थीं, जिनकी सुरक्षा के लिए मिर्जापुर निवासी चौकीदार ओमप्रकाश सिंह को रखा गया था. बुधवार देर रात चौकीदार ओमप्रकाश जबरदस्ती उनके कमरे में घुस आया और उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगा, जिसका वृद्धा ने विरोध किया. इस पर चौकीदार ने वृद्धा की पिटाई की और दुष्कर्म किया. बुरी तरह पीटे जाने से महिला बेहोश हो गईं. इसके बाद चौकीदार फरार हो गया. गुरुवार सुबह महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद उसे महिला अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया गया. वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी और जिलाधिकारी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने पीड़िता का हाल-चाल लिया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
एजेंसियां
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
French, French National Assaulted, Varanasi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com