विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2015

सुषमा स्‍वराज ने किया ट्वीट, नाइजीरिया में अगवा 5 भारतीय नाविकों को छुड़ाया गया

Also Read in
सुषमा स्‍वराज ने किया ट्वीट, नाइजीरिया में अगवा 5 भारतीय नाविकों को छुड़ाया गया
विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कहा कि नाइजीरिया में इस महीने की शुरुआत में समुद्री लुटेरों द्वारा अगवा पांच भारतीय नाविकों को मुक्त करा लिया गया है।
11 दिसंबर को किया गया था अगवा
सुषमा ने ट्वीट किया, "हमने नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों द्वारा अगवा किए गए पांच भारतीय नाविकों को मुक्त करा लिया है।' इन पांचों नाविकों को नाइजीरिया के वारी में 11 दिसंबर को अगवा किया गया था। सुषमा ने 18 दिसंबर को कहा था कि नाइजीरिया में भारतीय उच्चायुक्त ए.आर.घनश्याम ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी से इस मुद्दे को लेकर मुलाकात की। उन्होंने तब नाविकों के सुरक्षित होने की बात भी कही थी।

उच्‍चायुक्‍त की भूमिका को सराहा
विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, 'मैं हमारे उच्चायुक्त घनश्याम द्वारा किए गए इस अच्छे काम के लिए उनकी प्रशंसा करती हूं।' उन्होंने अगवा नाविकों को समुद्री लुटेरों के चंगुल से सुरक्षित छुड़ाने के लिए राष्ट्रपति बुहारी का शुक्रिया अदा किया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सुषमा स्‍वराज, ट्वीट, समुद्री लुटेरे, Sushma Swaraj, Tweet, Pirates, Nigeria, नाइजीरिया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com