विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2021

तमिलनाडु के चिड़ियाघर में 4 शेर कोरोना वायरस के डेल्टा स्ट्रेन से हुए संक्रमित, एक शेर-शेरनी की मौत

वंडालूर के अरिगनर अन्ना बायोलॉजिकल पार्क में कोविड-19 से संक्रमित चार शेरों के नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई थी. इस महीने 9 साल की शेरनी नीला और पद्मनाथन नामक 12 साल के एक शेर की कोरोना वायरस से मौत भी हो चुकी है.

तमिलनाडु के चिड़ियाघर में 4 शेर कोरोना वायरस के डेल्टा स्ट्रेन से हुए संक्रमित, एक शेर-शेरनी की मौत
तमिलनाडु के अन्ना बायोलॉजिकल पार्क में 4 शेर कोरोना (Lion Corona) से संक्रमित हुए
चेन्नई:

तमिलनाडु के एक चिड़ियाघर में चार शेर कोरोना से संक्रमित पाए गए. जांच में ये चारों शेर कोरोना वायरस के डेल्टा स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं. इस महीने 9 साल की शेरनी नीला और पद्मनाथन नामक 12 साल के एक शेर की कोरोना वायरस से मौत भी हो चुकी है.वंडालूर के अरिगनर अन्ना बायोलॉजिकल पार्क में कोविड-19 से संक्रमित चार शेरों के नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई थी. इसमें पाया गया कि शेर वायरस के ‘पैंगोलिन लिनियेज' बी.1.617.2 स्ट्रेन से संक्रमित थे. इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने डेल्टा स्ट्रेन का नाम दिया था.

बायोलॉजिकल पार्क की ओर से यह जानकारी दी गई है. जैविक उद्यान के उप निदेशक ने बताया कि इस साल 11 मई को WHO ने वायरस के बी.1.617.2 प्रकार को चिंताजनक बताया था और कहा था कि यह बेहद ज्यादा संक्रामक है. उद्यान ने कोरोना वायरस की जांच के लिए 24 मई को 4 और 29 मई को 7 शेरों के नमूने भोपाल आईसीएआर की राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान को भेजे थे.

तीन जून को बताया गया कि 9 शेरों की कोरोना जांच में संक्रमण पाया गया है. इसके बाद से इन शेरों का इलाज किया जा रहा है. उप निदेशक ने कहा कि जैविक उद्यान के अनुरोध पर भोपाल आईसीएमआर ने उस वायरस की ‘जीनोम सीक्वेंसिंग' के नतीजे साझा किये थे जिनसे शेर संक्रमित हुए थे.आईसीएआर भोपाल के निदेशक ने कहा कि चारों नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई. इसमें पता चला कि ये शेर कोरोना के डेल्टा स्ट्रेन से संक्रमित हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lions Corona Infection, 4 Lions Infected With Delta Strain Of Coronavirus, Tamil Nadu's Arignar Anna Biological Park
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com