विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2019

असम में जहरीली शराब पीने से चाय बागान में काम करने वाले 32 मजदूरों की मौत

असम में गोलाघाट जिले के एक चाय बागान में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के बाद 32 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Also Read in
असम में जहरीली शराब पीने से चाय बागान में काम करने वाले 32 मजदूरों की मौत
बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा लोगों ने जहरीली शराब पी थी.
  • असम में जहरीली शराब पीने से 32 लोगों की मौत
  • 50 से अधिक लोगों को अस्पताल में चल रहा इलाज
  • सभी मृतक चाय बागान में काम करने वाले मजदूर थे
गुवाहाटी:

असम में गोलाघाट जिले के एक चाय बागान में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के बाद 32 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि ये लोग सलमीरा टी एस्टेट के श्रमिक हैं. गुरुवार रात शराब पीने के बाद वे बीमार पड़ गए थे. उन्होंने बताया कि बीमार लोगों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. जिले के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड : तेरहवीं में पिलाई गई कच्ची शराब, 16 की मौत; सात गंभीर

खुमतई से भाजपा विधायक मृणाल सैकिया ने बताया कि 100 से अधिक लोगों ने शराब पी थी और इसके एक ही विक्रेता से खरीदे जाने का संदेह है. बीमार पड़े लोगों का इलाज कर रहे एक चिकित्सक ने बताया कि देशी जहरीली शराब पीने की वजह से ये मौतें हुईं और अस्पताल लाए गए ज्यादातर लोगों की हालत गंभीर है. सैकिया ने बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच करने और फौरन कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. वहीं, कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी ने आबकारी मंत्री परिमल शुक्लवैद्य के इस्तीफे की मांग की है और मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का अनुरोध किया है.

यह भी पढ़ें: झारखंड के सिमडेगा जिले में जहरीली हड़िया (शराब) पीने से 6 लोगों की मौत, 8 गंभीर

राहुल गांधी ने शोक जताया
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम के गोलाघाट जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 32 लोगों की मौत पर दुख जताया है. राहुल ने फेसबुक पोस्ट में कहा, 'असम के गोलाघाट में हुए इस हादसे से मुझे बेहद दुःख हुआ है. पीड़ित परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. जिनका इलाज चल रहा है वो जल्द से जल्द स्वस्थ हो, मेरी ये कामना है.'

VIDEO: यूपी और उत्तराखंड में जहरीली शराब का कहर, परिवार हुए बर्बाद​

(इनपुट: भाषा)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Liquor, Tea Garden Workers, Toxic Illicit Liquor, Golaghat Deaths
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com