मुंबई के KEM मेडिकल कॉलेज में 29 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित निकले हैं. इनमें से 27 ऐसे हैं, जिनको कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीन की दोनों डोज़ लग चुकी थीं. इन 29 विद्यार्थियों में से 23 MBBS के सेकेंड ईयर के हैं और 6 MBBS के पहले साल में. दो छात्रों को सेवन हिल्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था और बाकी छात्रों को क्वारंटीन किया गया है. KEM हॉस्पिटल के डीन डॉक्टर हेमंत देशमुख ने बताया कि कुल 1100 छात्र कॉलेज अटेंड कर रहे थे.
अभी कुछ दिन पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब मध्य प्रदेश में इंदौर के महू स्थित आर्मी वार कॉलेज के 30 सीनियर, जूनियर और ट्रेनी ऑफिसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इन सभी ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा ली थी. पॉजिटिव आए सभी ऑफिसर्स में किसी तरह का कोई लक्षण नहीं था, सभी को आइसोलेशन में रखा गया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुंबई में ब्रेकथ्रू इंफेक्शन पर हुआ था सर्वे
इस महीने की शुरुआत में ब्रेकथ्रू इंफेक्शन पर हुए सर्वे की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि मुंबई में क़रीब 25 लाख ने डबल डोज ले ली है. लेकिन इनमें से 7,057 लोग कोरोना से संक्रमित भी हुए हैं. बीएमसी टास्क फ़ोर्स (BMC Task Force) ने कहा कि दोनों टीके लेने वालों को कोविड (Covid) ज़रूर हो रहा है, वो अस्पताल में भर्ती भी हो रहे हैं लेकिन उन्हें ऑक्सीजन या बहुत सख़्त दवाओं की ज़रूरत नहीं पड़ रही. वैक्सीन की दोनों डोज़ लेने के बाद 7,057 लोग कोरोना से संक्रमित हुए. इनमें सबसे ज़्यादा 52% लोग 60 साल से ऊपर के हैं.
अगर महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मामलों पर नजर डालें तो राज्य हर रोज सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले दर्ज करने के लिहाज से अब भी दूसरे-तीसरे नंबर पर बना हुआ है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के आखिरी अपडेट के मुताबिक, बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,187 नए मामले सामने आए थे और 49 और मरीजों की मौत हुई थी. इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 65,47,793 हो गए और मृतकों की संख्या 1,39,011 पर पहुंच गई.
अधिकारी ने कहा कि पिछले एक दिन में 3,253 लोग ठीक हो गए. राज्य में कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद अब तक 63,68,530 लोग ठीक हो चुके हैं. महाराष्ट्र में अभी 36,675 रोगी उपचाराधीन हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं