विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2011

26/11 की तीसरी बरसी, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

आज ही के दिन 2008 में 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 166 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें कई विदेशी नागरिक भी थे।
Mumbai: 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों हमलों की आज तीसरी बरसी है। आज ही के दिन 2008 में मुंबई पर आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 166 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें कई विदेशी नागरिक भी थे। समुद्री रास्ते से आए 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने ये हमला किया था।महाराष्ट्र के राज्यपाल के शंकरनारायणन, राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और कई अन्य नेताओं ने हमले की तीसरी बरसी पर हमले में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने 26 नवम्बर, 2008 को हुए आतंकवादी हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद हुए आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के प्रमुख हेमंत करकरे सहित सुरक्षा बलों के 18 जवानों की याद में सुबह यहां पुलिस स्मृतिस्थल पर पुष्पचक्र अर्पित करके कुछ समय के लिए मौन रखा। राज्य के गृह मंत्री आरआर पाटिल, लोकनिर्माण मंत्री छगन भुजबल, गृह राज्य मंत्री सातेज पाटिल, संसद सदस्य नितेश राणे, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) उमेश सारंगी, पुलिस महानिदेशक के. सुब्रमण्यन, एटीएस प्रमुख राकेश मारिया, मुम्बई पुलिस आयुक्त अरूप पटनायक और शहीदों के परिवार के सदस्य भी इस मौके पर उपस्थित थे। गौरतलब है कि हमले के दौरान आतंकी मुंबई के मशहूर ताज और ट्राइडेंट होटल में घुस गए थे और सैकड़ों लोगों को तीन दिन तक बंधक बनाए रखा था। हमला करने वाले 10 आतंकियों में से सिर्फ एक आतंकी अजमल आमिर कसाब को जिंदा पकड़ा जा सका था। कसाब मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है और हमले के आरोप में उसे फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है, लेकिन कसाब ने फांसी की सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है।(इनपुट एजेंसियों से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई हमला, 26/11 हमला, तीसरी बरसी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com