अपनी वसीयत में वह गायों का बंटवारा इस तरह करना चाहता था, ताकि प्रत्येक बेटे को गाय तो पांच मिलें ही, दूध भी बराबर मिले...
एक रईस किसान के पांच बेटे थे, सो, उसने सब कुछ पांच-पांच करके जमा किया था, ताकि मरने के बाद बेटों को बंटवारे में कोई परेशानी न हो। लेकिन धीरे-धीरे उसके पास 25 दुधारू गाय भी जमा हो गईं, जिनमें से प्रत्येक पर पहचान के लिए एक नंबर डला हुआ था। विशेष बात यह थी कि प्रत्येक गाय अपने नंबर के हिसाब से ही दूध देती थी। यानि, एक नंबर की गाय दिन भर में एक लिटर दूध देती थी, 11 नंबर की 11 लिटर, 21 नंबर की 21 लिटर, और इसी तरह 25 नंबर की गाय रोज़ाना 25 लिटर दूध देती थी। अब अपनी वसीयत में वह गायों का बंटवारा इस तरह करना चाहता था, ताकि प्रत्येक बेटे को गाय तो पांच मिलें ही, दूध भी बराबर मिले। आप मरते किसान की मदद करेंगे क्या?
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पहेलियां, पहेली, Paheliyaan, Paheliyan, Paheli, Riddles, Brain-teasers, Cow, Son, गाय, बेटा, वसीयत, दूध