विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2015

गुड़गांव में 22 साल की महिला से सात लोगों ने कथित रूप से किया गैंगरेप

गुड़गांव में 22 साल की महिला से सात लोगों ने कथित रूप से किया गैंगरेप
प्रतीकात्मक तस्वीर
गुड़गांव: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में एक महिला के साथ बंदूक के जोर पर सात लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है।

वारदात गुड़गांव के सुशांत लोक इलाके के एक पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास की है। पीड़ित महिला को गुरुवार रात पीजी में ले जाया गया था। आरोप है कि अपराधी उसे पीजी में ही छोड़कर शुक्रवार सुबह फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता इलाके के एक बाजार में पिछले हफ्ते अरोपियों में से एक कपिल नाम के युवक से मिली थी। महिला ने कहा कि उसके पास कपिल के मोबाइल नंबर के अलावा उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

सहायक पुलिस आयुक्त राजेश कुमार ने कहा, 'कपिल पीड़िता को गुरुवार रात पीजी में ले गया था। आरोप है कि वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।'

अधिकारी ने कहा, 'मेडिकल जांच के बाद दण्डाधिकारी के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा। हम सभी आरोपियों की पहचान करने के प्रयास कर रहे हैं। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।' पुलिस ने इस संबंध में सामूहिक दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गुड़गांव, महिला से दुष्कर्म, गैंगरेप, Gangrape, Sexual Harassment, Gurgaon Rape, Sexual Assault