विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2016

आय से अधिक संपत्ति : सेना के दो सेवारत मेजर जनरल के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश

आय से अधिक संपत्ति : सेना के दो सेवारत मेजर जनरल के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश
नई दिल्ली: भारतीय सेना के दो सेवारत मेजर जनरल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के लिए मामले में सीबीआई जांच करेगी। इन दोनों मेजर जनरल के नाम अशोक कुमार और एसएस लांबा बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय को दोनों अधिकारियों के खिलाफ अज्ञात शिकायतें मिली थीं जिसकी प्रारंभिक जांच कराने के बाद सीबीआई को यह मामला भेज दिया गया है। दोनों ही अधिकारियों के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से बहुत अधिक मात्रा में संपत्ति एकत्र करने के आरोप लगे हैं।

ये दोनों मेजर जनरल दिल्ली में ही तैनात हैं। उनके खिलाफ आरोप हैं इन्होनें न केवल आय से अधिक संपत्ति बनाई है बल्कि प्रमोशन और पोस्टिंग में घूस खाई है।

मेजर जनरल लांबा आर्मी ऑर्डनेंस कोर और मेजर जनरल लांबा आर्मी सप्लाई कोर में तैनात है। मेजर जनरल लांबा इसी महीने की 31 जनवरी और मेजर जनरल कुमार अगले महीने की 29 फरवरी को रिटायर होने वाले हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
दिल्ली सरकार ने बस मार्शल्स की नियुक्ति को लेकर पास किया कैबिनेट नोट, LG को आज ही भेजेंगे
आय से अधिक संपत्ति : सेना के दो सेवारत मेजर जनरल के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश
परिवार से माफी मांगता हूं.... सुसाइड नोट लिख कानपुर के पत्रकार ने लगा ली फांसी, ये है वजह
Next Article
परिवार से माफी मांगता हूं.... सुसाइड नोट लिख कानपुर के पत्रकार ने लगा ली फांसी, ये है वजह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com