कोरोनावायरस पर काबू पाने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के बीच हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दो और मजदूरों के सड़क हादसों में मारे जाने की खबर है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हरियाणा में बिहार के रहने वाले एक मजदूर को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया. वहीं दूसरे मजदूर की मौत बीती रात यूपी के रायबरेली में हो गई. हरियाणा के अंबाला कैंट में दो प्रवासी मजदूर सड़क पर जा रहे थे, तभी तड़के एक एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी. एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक मजदूर सड़क के रास्ते बिहार जा रहे थे. अचानक से कार आई और ड्राइवर ने उस पर अपना नियंत्रण खो दिया. जिसके बाद यह हादसा हुआ. हादसे के बाद से ड्राइवर लापता है, जबकि कार को जब्त कर लिया गया है.
एक अन्य हादसे में रायबरेली में 25 साल के प्रवासी मजदूर को टक्कर मार दी गई. शिवकुमार दास बुलंदशहर से कुछ लोगों के साथ साइकिल चलाकर बिहार अपने गांव जा रहा था, तभी उसे टक्कर मार दी गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक कार के ब्रेक फेल हो गए थे, इसके बाद ड्राइवर का कार पर नियंत्रण नहीं रहा.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
वहीं एक और हादसे में यूपी के फतेहपुर जिले में एक सड़क हादसे में एक मां-बेटी ने अपनी जान गंवा दीं. ये दोनों महाराष्ट्र से आ रहे मजदूरों के समूह के साथ थीं. ये मजदूर यूपी के जौनपुर जा रहे थे.
लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हुए हजारों प्रवासी मजदूर, पैदल, साइकिल या किसी भी साधने से घर जा रहे हैं. सार्वजनिक परिवहन बंद होने की वजह से ये प्रवासी मजदूरी किसी भी तरह से अपने घर पहुंचना चाहते हैं. मजदूरों के लिए चलाई गईं विशेष ट्रेनों में टिकटें महंगी होनी या प्रक्रिया लंबी होने की वजह से मजदूर खुद ही अपनी व्यवस्था करके घर की ओर जा रहे हैं.
पिछले कुछ सप्ताह में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जब घर जा रहे कई मजदूरों की हादसों में मौत हो गई. मध्य प्रदेश में एक ट्रक की चपेट में आकर यूपी जा रहे छह मजदूरों की मौत हो गई थी. इससे पहले 16 प्रवासी मजदूरों के ऊपर से एक मालगाड़ी गुजर गई थी. ये मजदूर थककर रेलवे पटरियों पर सो गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं