झारखंड के बोकारो में ग्राम प्रधान के कहने पर दस साल की बच्ची के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। यह घटना बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र के धौरा गांव की है।
पीड़ित लड़की के घरवालों का आरोप है कि मंगलवार को ग्राम प्रधान के कहने पर आरोपी शख्स ने अपनी पत्नी के साथ छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए पीड़ित लड़की का बलात्कार किया। सोमवार को पीड़ित लड़की के भाई ने बलात्कार के आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़ की थी।
मंगलवार शाम को पीड़ित लड़की जब पानी भरकर अपने घर लौट रही थी तो आरोपी शख्स उसे जबरदस्ती पास के जंगल में गया और वहां उसका बलात्कार किया। पुलिस ने ग्राम प्रधान, बलात्कार के आरोपी और पीड़ित लड़की के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने माना है कि गांव में ग्राम प्रधान का काफी दबदबा और खौफ है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं