विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2019

क्‍लास के अंदर सांप ने बच्‍ची को काटा, बार-बार कहने पर भी नहीं मानी टीचर, हुई मौत

क्लास की एक अन्य छात्रा ने मीडिया को बताया, हमने शिक्षक को घटना के वत्त ही बताया था कि एस. शेरिन को सांप ने काटा है और उसे डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए. लगभग घटना के 1 घंटे बाद एस. शेरिन का पैर नीला पड़ गया.

Also Read in
क्‍लास के अंदर सांप ने बच्‍ची को काटा, बार-बार कहने पर भी नहीं मानी टीचर, हुई मौत
सांप के काटने से छात्रा की हुई मौत
वायनाड:

केरल के वायनाड के एक स्थानीय स्कूल में 10 साल की छात्रा की सांप के काटने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार छात्रा पांचवींवीं कक्षा में पढ़ती थी. यह घटना बुधवार को उस वक्त हुई जब छात्रा एस शेरिन अपनी कक्षा में बैठी हुई थी. जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर 3 बजे की है. सांंप क्लास के फ्लोर पर एक होल से अंदर आ गया और उसने छात्रा को काट लिया. एस शेरिन की सहपाठी ने बताया कि, घटना के तुरंत बाद उन्होंने टीचर को इसकी जानकारी दी थी लेकिन उन्होंने कहा कि यह पैर पर पत्थर या कुछ और लगने की वजह से हुआ होगा. 

यह भी पढ़ें: सांप के साथ खेल रहा था शख्स, पकड़ा सिर और...

क्लास की एक अन्य छात्रा ने मीडिया को बताया, "हमने शिक्षक को घटना के वक्‍त ही बताया था कि एस शेरिन को सांप ने काटा है और उसे डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए. घटना के लगभग 1 घंटे बाद एस शेरिन का पैर नीला पड़ गया और तभी उसके पिता स्कूल पहुंचे और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया. क्लास की एक और छात्रा ने बताया कि वह खुद भी टीचर से बार-बार कह रही थी कि उसे सांप ने काट लिया है. 

बता दें, इस मामले में एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. वहीं मामले में लगाए गए आरोपों को लेकर जांच का आदेश दिया गया है और आरोपों के सच साबित होने पर केरल के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर सी. रवींद्रनाथ ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wayanad, Student Dies, Snake Bite Kills School Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com