विज्ञापन

IIT दिल्ली में 2 साल में 8 छात्रों की खुदकुशी पर सवाल, जांच कमेटी से पूर्व DG ने अपना नाम लिया वापस

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली में 31 वर्षीय छात्र की मौत के मामले को लेकर प्रदर्शन जारी है. IIT दिल्ली के छात्र डीन के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इस बीच मामले की जांच के लिए जो कमेटी बनाई थी. उसका नेतृत्व करने वाले पूर्व DG अशोक कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया है.

आईआईटी-दिल्ली: एमएससी छात्र की 'आत्महत्या' के बाद प्रदर्शन जारी

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली में 31 वर्षीय छात्र की मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस ने इस सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. दूसरी ओर आईआईटी दिल्ली में प्रदर्शन जारी है. छात्रों की मांग है कि डीन का इस्तीफा लिया जाए. 2 साल में IIT दिल्ली से सुसाइड के ऐसे 8 मामले सामने आए हैं. छात्रों की मांग है कि ऐसा माहौल दिया जाए जिससे आत्महत्या दोबारा न हो. वहीं आईआईटी दिल्ली ने जांच के लिए जो पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी. अब उसका नेतृत्व करने वाले पूर्व DG अशोक कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया है. अब इस कमेटी का नेतृत्व किस दिया जाएगा, उसके नाम का ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा. 

"कमेटी की रिपोर्ट हमारे साथ साझा हो"

प्रियंक राजपूत ने कहा, "बच्चों की मांग है कि कमेटी जांच करे और निष्पक्ष जांच हो. लेकिन हर बार ऐसा होता है. कमेटी बनती है, लेकिन कमेटी की रिपोर्ट बच्चों के साथ शेयर नहीं की जाती है. प्रियंक ने कहा, लेफ्ट के लोग यहां आकर वो मांग कर रहे हैं, जो कि हमारी मांगे नहीं है".

क्या है पूरा मामला

M.Sc. फिजिक्स के 31 वर्षीय छात्र की शनिवार को परिसर की एक इमारत की छठी मंजिल से कथित तौर पर कूदने से मौत हो गई थी. छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था. लेकिन जेब से मिले मोबाइल फोन की जांच पुलिस कर रही है जाएगी. इस पूरे मामले में आईआईटी-दिल्ली की तरफ से भी एक बयान आया था. जिसमें आईआईटी-दिल्ली ने कहा था, ‘‘छात्र जुलाई 2025 में आईआईटी-दिल्ली आया था और परिसर के हॉस्टल में रह रहा था. इस साल होली के त्योहार के कुछ दिन बाद, साथी छात्रों की चिंता के बाद उसे आईआईटी-दिल्ली अस्पताल भेजा गया था. संस्थान के मनोचिकित्सक ने उसकी जांच की थी. उसके परिवार ने कहा कि वे उसे किसी विशेष अस्पताल ले जाना चाहते हैं.''

"बाद में छात्र ने दूसरे सेमेस्टर से हटने का अनुरोध किया, जिसे संस्थान ने मंजूरी दे दी. जुलाई में उसके स्वास्थ्य रिकॉर्ड की समीक्षा की गई थी. उसे फिर से चिकित्सीय सलाह दी गई. साथ ही उसे माता-पिता की देखरेख में ही रहने की सलाह भी दी गई थी.''

बयान में कहा गया, ‘‘उसे जुलाई और अगस्त 2026, दोनों महीनों में संस्थान के काउंसलर/डॉक्टर से काउंसलिंग और इलाज में मदद मिली. संस्थान ने तीसरे सेमेस्टर से हटने के उसके अनुरोध को भी स्वीकार कर लिया."

(भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें- 7 साल में 84 हजार स्कूल बंद, 1.5 करोड़ छात्र कम ! क्यों पूरे देश में सिमट रहा है सरकारी स्कूलों का दायरा ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Delhi, IIT Delhi News, IIT Delhi Student Dies By Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com