कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस्तीफा दे दिया है अब दुनिया भर में इस बात की चर्चा है और सबके मन में सवाल है कि अब अगला पीएम कौन होगा? जैसे ही ये खबर सबके सामने आई ट्रुडो (Justine Trudeau) के इस्तीफे के कई मायने निकाले गए. भारतीयों ने तो जमकर भड़ास भी निकाली, ऐसा हो भी क्यों न कई महीनों से कनाडा के रिश्ते भारत से कई महीनों से तनाव में हैं.
ट्रुडो के इस्तीफे के बाद अगला पीएम कौन बनेगा इस रेस में कई नाम शामिल हैं. लेकिन कनाडा की राजनीति में अनीता आनंद (Anita Anand) का नाम इन दिनों चर्चा में है. जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर अपनी प्रभावशाली भूमिका निभाने के बाद, अब वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में हैं. आइए जानते हैं उनके जीवन, करियर और राजनीतिक सफर के बारे में विस्तार से.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कौन हैं अनीता आनंद?
- अनीता आनंद पूर्व रक्षा मंत्री रह चुकी हैं
- अनीता आनंद का जन्म 20 मई 1967 को हुआ
- अनीता आनंद के माता-पिता भारतीय मूल के हैं
- अनीता आनंद का नाम इन दिनों चर्चा में है
- कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में हैं
कनाडा में क्यों चर्चा में अनीता आनंद?
अनीता आनंद भारतीय मूल की कनाडाई राजनेता और वकील हैं, जो कनाडा की राजनीति में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व बन चुकी हैं. जस्टिन ट्रूडो सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं. हाल ही में उनका नाम कनाडा की संभावित प्रधानमंत्री के तौर पर चर्चा में है. वर्तमान में वह जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी की कैबिनेट में राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत हैं. अपनी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की कुशलता के कारण वह प्रधानमंत्री पद की संभावित दावेदार की रेस में शामिल हैं.
अनीता आनंद की निजी जिंदगी के बारे में जानिए
अनीता आनंद का जन्म 20 मई 1967 को केंटविले, नोवा स्कोटिया, कनाडा में हुआ. उनके माता-पिता भारतीय मूल के हैं. पिता एस.वी. आनंद दक्षिण भारत से थे और एक चिकित्सक थे, जबकि उनकी मां सरोज राम भारतीय मूल की एक एनास्तेसियोलॉजिस्ट (anesthesiologist) थीं. उनके माता-पिता 1960 के दशक में कनाडा चले गए थे.
अनीता आनंद की पढ़ाई-लिखाई
- क्वींस यूनिवर्सिटी: बैचलर ऑफ आर्ट्स
- डलहौजी यूनिवर्सिटी: लॉ की डिग्री
- ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी: मास्टर्स डिग्री प्राप्त की है
बता दें कि शिक्षा के दौरान उन्होंने कानून और प्रशासन में भी विशेष ध्यान दिया. अनीता आनंद ने अपने करियर की शुरुआत एक वकील और प्रोफेसर के रूप में की. वह टोरंटो विश्वविद्यालय में कानून की प्रोफेसर रहीं. उनकी Expertise कॉरपोरेट गवर्नेंस और नियम-कानूनों में है.
कनाडा की पीएम की रेस में अनीता आनंद का नाम
अनीता आनंद के निजी जीवन के बारे में बात करें तो उनकी शादी जॉन से हुई है जो एक प्रोफेसर हैं और उनके चार बच्चे भी हैं. 2019 में, उन्होंने ओकविले से सांसद का चुनाव जीता. जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी की सरकार में शामिल हुईं. जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे की संभावनाओं के बीच वह लिबरल पार्टी में सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं. यदि वह प्रधानमंत्री बनती हैं, तो वह कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री हो सकती हैं. उनकी भारतीय पृष्ठभूमि और प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता उन्हें इस दौड़ में सबसे आगे रखती हैं.
अनीता आनंद का नाम भारतीय मूल के लोगों के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने अपनी मेहनत और नेतृत्व क्षमता से कनाडा की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है. अगर वह प्रधानमंत्री बनती हैं, तो यह न केवल कनाडा, बल्कि वैश्विक स्तर पर एक ऐतिहासिक कदम होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं