विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2016

तेलंगाना के वारंगल जेल से चादरों की रस्सी बनाकर फरार हुए दो कैदी

तेलंगाना के वारंगल जेल से चादरों की रस्सी बनाकर फरार हुए दो कैदी
प्रतीकात्मक तस्वीर
वारंगल: तेलंगाना के वारंगल सेंट्रल जेल से शनिवार तड़के दो कैदी फरार हो गए. डीआईजी केशव नायडू ने बताया कि चादरों को एक रस्सी के रूप में इस्तेमाल कर राजेश यादव और सैनिक सिंह फरार हो गए.

राजेश यादव और सैनिक सिंह बिहार का रहने वाला है. यादव हत्या के एक मामले में दोषी था, जबकि सिंह एक कोर्ट मार्शल के सिलसिले में जेल में बंद था. इन्हें दो महीना पहले हैदराबाद के चेरलापल्ली जेल से वारंगल सेंट्रल जेल ले जाया गया था. पुलिस फरार कैदियों की तलाश कर रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
तेलंगाना, वारंगल जेल, जेल से भागे कैदी, Telangana, Warangal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com