विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2016

हैदराबाद : नहीं लौटा इडली लेने गया 15 साल का अभय, टीवी के बॉक्स में मिला शव

हैदराबाद : नहीं लौटा इडली लेने गया 15 साल का अभय, टीवी के बॉक्स में मिला शव
हैदराबाद: हैदराबाद में किडनैप हुए 15 साल के छात्र का शव बरामद हुआ 10वीं में पढ़ने वाले अभय मोडानी का शव टीवी पैक करने वाले बॉक्स में अल्फा होटल के समीप मिला। उसके हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। छात्र को कथित तौर पर शाहइनायतगंज के इलाके में उसके घर पास से बुधवार को अगवा किया गया था।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद छात्र के परिवारवालों से 10 करोड़ फिरौती की मांग की गई। अभय के पिता राजकुमार एक कंपनी चलाते हैं। कुछ समय बाद परिवारवालों से 5 करोड़ की मांग की गई।

परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस ने कॉल ट्रेस कर जांच शुरू की। गुरुवार सुबह अभय का शव अल्फा होटल के पास सड़क किनारे मिला।

परिवारवालों ने बताया कि अभय बुधवार शाम को इडली लेने गया था। सीसीटीवी फुटेज में अभय एक बाइक पर किसी के साथ जाते दिखा। हावभाव से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे वह उसे जानता है।
 


प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को तीन लोगों पर अपहरण और हत्या में शामिल होने के संदेह हुआ। इन संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए 10 विशेष टीमों का गठन किया गया।

पुलिस के मुताबिक, तीनों अपहरणकर्ता अभय के पिता की कंपनी में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी थे। उन्होंने छात्र को किडनैप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने 10 करोड़ फिरौती की मांग की। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों ट्रेन से विजयवाड़ा भागने की फिराक में थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हैदराबाद, अभय, छात्र का शव, छात्र की हत्या, Hyderabad Boy Kidnapped, Abhay Modani, Kidnapped Hyderabad Boy, Murdered, Hyderabad Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com